🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मकान में उतारी जा रही थी कच्ची शराब



जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत एक मकान में कच्ची शराब उतारी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज छापामार कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके घर से पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसके साथ ही ६० लीटर लाहन नष्ट किया गया तो वहीं गैस टंकी, चूल्हा आदि जब्त किया गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओमती थाना अंतर्गत शिवपार्वती मंदिर के पास भरतीपुर में एक मकान में कच्ची शराब बड़ी मात्रा में उतारी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने गठित टीम ने रोहित पिता दयाराम सोनकर के घर दबिश देकर 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसके साथ ही आरोपी के घर से 60 लीटर लाहन नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ी ही चतुराई के साथ मकान में ही कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री लगाए थे। मकान से पुलिस ने शराब उतारने की सामंंग्री जब्त कर, आरोपी को दबोच लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar