🔴 BREAKING NEWS
Loading...

डण्डे से हमला कर पत्नि की हत्या....हत्यारा पति भागा....पर पुलिस ने यहाँ से धर दबोचा....पूरी खबर पढ़ें



डण्डे से हमला कर पत्नि की हत्या, आरोपी पति चंद घंटों में पकडा गया



थाना बरेला अंतर्गत चौकी गौर में आज दिनाॅक 20-5-21 को प्रातः 7-30 बजे ग्राम पिपरिया चारघाट में महिला की हत्या होने की सूचना पर चौकी प्रभारी गौर श्री नितिन पाण्डे, थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचे, ग्राम कोटवार विजय कुमार झारिया ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सुनील बर्मन उसके घर आकर बताया कि दिनाॅक 19-5-21 को शाम लगभग 7 बजे उसके पिता खजांची बर्मन ने माॅ शंाति बाई से लडाई झगडा कर घर की परछी मे डंडे से मारा था, जिससे माॅ शांति बाई उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हो गयी है।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियेां को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार मौके पर पहुंची।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाया गया, पीएमकर्ता डाक्टर ने चर्चा में बताया कि मृतिका की सीने की पसलियाॅ टूटी हुई हैं,। विजय कुमार झारिया की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम ने सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी खजांची बर्मन उम्र 60 वर्ष जो पास में ही खेत में छिपा हुआ था को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ करते हुये घटना में प्रयुक्त डण्डे की बरामदगी के प्रयास जारी है।

पूछताछ पर पाया गया कि पति-पत्नि बेटों से अलग एक कमरे के मकान में अकेले रहते थे, दोनों में शराब पीने की बात को लेकर आये दिन वाद-विवाद होता रहता था।




उल्लेखनीय भूमिका - पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटेां में पकडने में थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान, चैकी प्रभारी गौर नितिन पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक हरीलाल उरवे, आरक्षक संदीप सतनामी, आदित्य चैबे की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar