🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इतनी मौतों के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट- 50% अभी भी नहीं लगाते मास्क



नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर भारत पर ऐसा बरपा है कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। प्रति दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है, लाखो लोग वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों से यह अपील की है कि केवल आवश्यक चीजों के लिए ही घर से बाहर निकलें और जब भी बाहर निकले तो मास्क अवश्य पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किन्तु लोग इन बातों को मानते नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 50 फीसद लोग अब भी मास्क नहीं लगाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एक अध्ययन के अनुसार, 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते हैं, जबकि 64 फीसदी लोग जो मास्क लगाते हैं, वे नाक नहीं ढकते हैं। गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के आठ प्रदेशों में 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं, 9 राज्यों में 50 हजार-1 लाख एक्टिव केस हैं और 19 राज्यों में 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं।

लव अग्रवाल ने कहा कि, "कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्य 25 फीसद से अधिक पाजिटिविटी रेट दिखा रहे हैं जो चिंता का विषय है।" स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने फरवरी के मध्य से कोरोना के साप्ताहिक परीक्षणों में लगातार इजाफा हुआ है और पिछले 12 सप्ताह में औसत दैनिक परीक्षणों में 2.3 गुना वृद्धि हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar