🔴 BREAKING NEWS
Loading...

माँ के मृत शरीर के पास 2 दिन तक भूखा-प्यासा रोता रहा बच्चा, किसी ने नहीं की मदद



पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोरोनाकाल में इंसानियत भी शर्मसार हो रही है। हाल ही में यहाँ मां के शव के पास उनका डेढ़ साल का बच्चा दो दिनों तक रोता रहा, लेकिन कोरोना के डर से आसपास के लोगों ने मासूम को उठाया भी नहीं। जैसे ही इस बारे में पुलिस को जानकारी मिली वैसे ही दो महिला कांस्टेबलों ने मासूम को खाना खिलाया। जी दरअसल पुणे के पिंपरी चिंचवड़ थाना इलाके में रहने वाली एक महिला की घर के अंदर ही मौत हो गई थी। जब उसके शव से बदबू आने लगी तो किसी ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस आई तो आसपास के लोगों ने बताया उन्हें लग रहा था कि महिला की मौत कोरोना से हुई है। वहीँ दूसरी तरफ बच्चे की जांच कोरोना नेगिटिव आई है और महिला की मौत का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। खबरों के अनुसार मां की मौत होने के बाद बच्चा मां के शव के पास ही बैठा रहा और रोता बिलखता रहा लेकिन किसी ने उसे नहीं देखा। दो दिन बाद जब मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस आई।

दो महिला कांस्टेबल ने आकर शव के पास बैठे बच्चे को उठाया और उसे खाना खिलाया। इस मामले में बच्चे को उठाने वाली पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की कांस्टेबल सुशीला गभाले कहती हैं कि ''मेरे भी दो बच्चे हैं। एक आठ, एक छह साल का ये अपना बच्चा जैसा लगा, जब मैं उसको चम्मच से दूध पिला रही थी तब वो बहुत जल्दी-जल्दी पी रहा था, भूखा था।'' वहीँ दूसरी तरफ एक अन्य कांस्टेबल रेखा वाजे के अनुसार बच्चे को थोड़ा बुखार था। हमने जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया इसको अच्छे से खिलाओ-पिलाओ, बाकी सब ठीक है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar