🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP में फिर शुरू हुई 'कोरोना योद्धा' योजना, परिजनों को मिलेगी इतने लाख की सम्मान निधि, CM ने किया बड़ा वादा



भोपाल: देश और प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है. इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'हमने कोरोना योद्धा योजना पुन: प्रारंभ कर दी है. कार्य करते-करते हमारे जो स्वास्थ्यकर्मी दिवंगत हो जाएंगे, उनके परिवार की देखरेख शासन की जिम्मेदारी होगी. उनके परिवारों को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी.'

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि समाज पर आपका यह ऋण कोई नहीं भूलेगा. आप कोरोना के संक्रमण से स्वयं को बचाते हुए दूसरों को संक्रमण मुक्त करने का कार्य ऐसे ही करते रहें. मध्य प्रदेश में लगभग 99 फीसद कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. कोरोना मृत्यु दर 1% से थोड़ी ज्यादा है.




व्यापक पैमाने पर ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जा रहे

सीएम शिवराज ने कहा कि सरकारी अस्पताल आम जनों का सहारा बन रहे हैं. यहां अच्छे से अच्छा इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन लाइन बिछाई जा रही है. प्रदेश में व्यापक पैमाने पर ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी से हम लड़ सकें.

सीएम शिवराज ने की यह अपील




मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी स्वयं का मनोबल टूटने न दें, तथा मरीजों का मनोबल बढ़ाएं. मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी फोन, वीडियो कॉल आदि के माध्यम से उनके परिजनों को निरंतर देते रहें. स्वास्थ्य कर्मी चार स्तरों पर मरीजों की सेवा कर रहे हैं. अस्पतालों में भर्ती मरीजों की, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की, कोविड केयर सेंटर्स में तथा घर-घर जाकर.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar