🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Delhi Corona : कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिल्ली में आज रात से लगा एक हफ्ते का कर्फ्यू, केवल जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट



नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो यह कर्फ्यू आज रात से लागू किया जाएगा। कुछ देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका औपचारिक ऐलान करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार सुबह से उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक जारी है। इस बैठक खत्म होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल कई कड़े नियमों का एलान कर सकते हैं। संभव है कि वीकेंड लॉकडाउन (वीकेंड कर्फ्यू) की तरह कई और सख्ती लागू की जाए। ये पाबंदियों की महाराष्ट्र की तरह भी हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लॉकडाउन लगाने जैसा सख्त फैसला भी लिया जा सकता है।

सूत्रों की मानें, तो राजधानी दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बिल्कुल वही सख्ती लागू होंगी, जो वीकेंड कर्फ्यू के दौरान थीं। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संकट के कारण हालात अब बेकाबू हो गए हैं। दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं, ना ही ऑक्सीजन मिल पा रही है। यही वजह से दिल्ली में अब ये सख्त फैसला लेना पड़ा है।

दिल्ली सरकार ने ये की तैयारी

ऑक्सीजन और रेमडेसेविर की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने एक्शन लिया है। एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सप्लाई का डाटा रखा जाएगा। सरकार ने इसके लिए नोडल ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है। कोरोना के प्रकोप के बीच दिल्ली में DRDO द्वारा सरदार पटेल कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां अभी 500 बेड्स शुरू किए गए हैं, जिसमें से 250 बेड्स भर भी गए हैं। यहां ऑक्सीजन सप्लाई के साथ-साथ एयर कंडीशन की भी सुविधा है। यहां पर बेड्स की संख्या बढ़ाकर 1000 तक की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar