🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कातिल पत्नी: दूसरे के प्यार में पागल हो गई थी महिला, पति को पहले खूब पिलाई शराब और फिर उठाया ये खौफनाक कदम

 


धार। मध्य प्रदेश के धार में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। घटना होलिका दहन की रात की है। यहां एक पत्नी ने दूसरे के प्यार में पागल होकर पति को दर्दनाक मौत दे दी। पुलिस ने मामले की जांच कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

धार कोतवाली टीआई के एस पवार के मुताबिक, 28 मार्च की रात को सूचना मिली थी कि अर्जुन कॉलोनी के सामने खुले मैदान में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस वहां गई और छानबीन की। कुछ घंटों की जांच के बाद पता चला कि शव प्रताप पुत्र सांवरिया (36) का है। प्रताप मोहनपुर घड़ी गांव, थाना तिरला का रहने वाला है।

इस तरह से महिला ने बताई सच्चाई

टीआई पवार ने बताया कि इसके बाद मृतक की पत्नी शारदा बाई और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान शारदा ने पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। पुलिस ने शुक्रवार को फिर से शारदा को बुलाया और इस बार सख्ती से पूछताछ की। सख्ती करने पर शारदा ने हत्या करना कबूल कर लिया। शारदा ने पुलिस को बताया कि वह दूसरे से प्यार करती है। प्रताप उसके और लव के बीच में आ गया था। इसलिए उसे रास्ता से हटाना जरूरी था।

पुलिस के अनुसार शारदा बाई के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। प्रताप ने शारदा बाई को समझाने का प्रयास किया। इस कारण दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फिर उसी दिन शाम को पति-पत्नी ने एक साथ मिलकर शराब पी। उसने बहुत शराब पिलाई। रात में मौका पाकर प्रताप का गला दबाया। पत्थर से हमला कर चेहरे और सिर में कई बार वार किए गए। इससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव खुले मैदान में फेंक दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar