🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार महिला की कटी गर्दन सड़क पर गिरी, अन्य दो घायल

 


सागर। सागर से दमोह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस ह्दय विदारक हादसे में कार सवार महिला की गर्दन कटकर सड़क पर जा गिरी। वहीं कार में सवार महिला के पति और चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि कार से एक ट्राला भिड़ गया था। 

पति कांग्रेस नेता महिला थीं प्राध्यापक

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरूवार देर रात सागर-दमोह मार्ग पर चनाटोरिया के पास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि उक्त महिला डॉ. सुनीता मसराम यादव शासकीय महिला महाविद्याल कटनी में प्राध्यापक है। वह अपने पति कमलेश के साथ कटनी जा रही थी। वह कांग्रेस के नेता है।

चनाटोरिया के पास हुआ हादसा

बताया जाता है उनकी कार जैसे ही चनाटोरिया के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई। यह हादसा रात के 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वहीं बताया गया है कि महिला कार में दाहिनी ओर थी ट्राले के चपेट में आने से उनकी गर्दन कट कर सड़क पर जा गिरी। वही अन्य लोग गंभीर रूप से घयाल हैं जिन्हे इलाज के लिए सागर मेंडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कारवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar