🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए करें मॉस्क का प्रयोग : कर्मवीर शर्मा

 


औचक निरीक्षण :सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिये कहा


जबलपुर, 06 अप्रैल 2021

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने कोविड की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुये स्वयं के तथा लोगों की सुरक्षा के लिये सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए एक व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है। गरीब तबके के लोगों को निःशुल्क मास्क दिया जा रहा है, वही सक्षम लोगों पर जुर्माना किया जा रहा। मास्क नही लगाने वालों के लिये खुली जेल की व्यवस्था भी गई है। दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि वे स्वयं मास्क लगाये और बिना मास्क लगाए व्यक्तियों को सामान न दे।इसी प्रकार मास्क नही तो बात नही अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मास्क को लेकर औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है ।

आज स्वयं कलेक्टर श्री शर्मा ने माढ़ोताल जबलपुर में एक बस को रूकवाया और बस में चढ़ कर देखा कि लोग मास्क लगाये है या नहीं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा हैं या नहीं। इस दौरान कंडेक्टर ने यात्रियों के लिये मास्क रखे थे।उन्होंने कंडेक्टर से कहा कि बस में सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगवाए और कोविड संक्रमण से बचाव के उपाय करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar