🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बड़ी खबर : एम्स के 102 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में हड़कंप

 


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के 102 डॉक्टर कोरोना।।पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को 186 डॉक्टरों के सैंपल की जांच की गई थी, जिसमें से एक साथ 102 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। 102 डॉक्टरों के एक साथ पॉजिटिव पाए जाने के बाद ना केवल एम्स में बल्कि पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है।

दरअसल एम्स भोपाल में कुल जमा लगभग 500 डॉक्टर हैं। इनमें से 300 जूनियर डॉक्टर हैं। बाकी पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ हैं। इतनी बड़ी संख्या में एम्स के डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद माना जा रहा है कि एम्स में भर्ती मरीज भगवान भरोसे हैं। हालांकि एम्स प्रबंधन ने दावा किया है कि एम्स में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं हैं, इसलिए डॉक्टरों के पॉजिटिव पाए जाने का मरीजों के उपचार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि इसके पहले भी एम्स के डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन 102 डॉक्टरों का एक साथ पॉजिटिव रिपोर्ट आना स्थिति की गंभीरता की ओर संकेत देता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar