🔴 BREAKING NEWS
Loading...

OMG! शख्स के प्राइवेट पार्ट से डॉक्टरों ने निकाला 59 फीट लंबा कीड़ा

 


थाईलैंड। आम दिनों की तरह व्यक्ति के पेट में दर्द उठ रहे थे, लेकिन जबी डॉक्टर्स ने पेट का ऑपरेशन किया तोह वह इस मंज़र को देख खुद हैरान हो गए। उस व्यक्ति के पेट से 59 फीट कीड़ा पाया गया। थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 67 साल के शख्स ने पेट में दर्द और पेट फूलने की शिकायत की। इसे निकालने में डॉक्टरों को कई घंटे का समय लगा। शख्स को पिछले काफी समय से पेट दर्द और पेट फूलने की शिकायत थी। जब शख्स ने अस्पताल में जाकर अपना चेकअप कराया तो उसकी रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि ये कीड़ा शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिला, जिसकी लंबाई 18 मीटर से अधिक है। जिसके बाद शख्स को तुरंत इसे निकलवाने की हिदायत दी गई और शख्स इसके लिए तैयार हो गया। इस कीड़े को निकालने के लिए पहले मरीज को दवा दी गई और फिर इसे पीछे के रास्ते से बाहर निकाल लिया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि हमें इसे निकालने में समय लगा क्योंकि यह बहुत लंबा था। फिलहाल मरीज की हालत बेहतर है और उसे अच्छे खानपान को लेकर भी सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये कीड़ा कच्चा मांस खाने की वजह से शख्स के पेट में पहुंचा है। इन कीड़ों की लाइफ बहुत लंबी होती है। ऐसे कीड़े 30 से अधिक सालों तक मनुष्यों के शरीर में रह सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar