🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मातम में बदला होली का ये त्यौहार: अनियंत्रित ट्रक ने ली कई लोगों की जान



 बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना इलाके के ताड़पर गांव के पास से सुनने को मिली है। यहां एक ओर लोग होली का त्‍योहार मानने की तैयारी में लगे हुए थे, वहीं दूसरी ओर एक बेकाबू अनियंत्रित ट्रक मिठाई की दुकान में जा घुसा। ट्रक ने कुल 16 लोगों को कुचल डाला, जिसमें कुल 6 लोगों की जान चली गई।

घटना के उपरांत एक ओर जहां कुछ लोग स्थानीय पुलिस के सहायता से जख्मियों को बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजने की काम कर रहे थे, वहीं कुछ लोग ट्रक के अंदर दबे शव को बाहर निकालने में लगे हुए थे। इसी बीच हजारों की भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक थाने पर हमला करना शुरू कर दिया। उग्र लोगों ने सबसे पहले CCTV कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर थाने पर जमकर पथराव किया। जिसके अतिरिक्त आक्रोशित ग्रामीणों ने तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली। हालांकि कुछ ग्रामीणों की पहल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सर्विस रिवाल्वर को लौटा दिया।

मृतकों की हुई पहचान: जंहा इस बात का पता चला है कि घटना के उपरांत मृतकों की पहचान कर ली गई है। दुर्घटना में जहानाबाद के छोटी अकौना निवासी धीरेंद्र कुमार (12), तेल्हाड़ा के केशो विगहा निवासी कौशल किशोर, तेल्हाड़ा निवासी पल्लू प्रसाद (84), मनोहर बिगहा निवासी प्रदुमन कुमार (16), जहानाबाद जिले के मिल्की पर घोसी निवासी सूरुनहुज जमादार (60) के साथ साथ एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।थाने पर पथराव सड़क दुर्घटना के उपरंत आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना पर जमकर पथराव कर सभी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को अंदर बंद होने पर मजबूर किया जा चुका है। थाने में मौजूद एकंगरसराय सीओ, इस्लामपुर थाना की वाहन, अग्निशमन विभाग के एक वाहन, थाने की एक जेनरेटर, तीन बाइक, एक जब्त ऑटो समेत 8 वाहन को आग के हवाले कर दिया। हलाकि की पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar