🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न.... कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने किया ई-रक्तदान वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ



कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा जबलपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक आम सभा के आयोजन, नवीन बालिका आश्रम के निर्माण एवं नवनिर्मित निराश्रित वृद्धा आश्रम के संबंध में समिति द्वारा निर्णय लिए गए। बैठक में वार्षिक आम सभा के आयोजन के लिए संस्था में रजिस्टर्ड आजीवन सदस्यों का सत्यापन मार्च 15 मार्च 2021 तक सूचना प्रकाशित कर दावा आपत्ति बुलाए जाने का निर्णय लिया गया।



कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जबलपुर द्वारा तैयार की गई,ई- रक्तदान वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा किया गया। वेबसाइट की उपयोगिता के बारे में विशेष जानकारी एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी श्री आशीष शुक्ला द्वारा दी गई। समिति के सदस्यों द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर श्री शर्मा को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार,डॉ. राजेश धीरावाणी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में श्री आशीष दीक्षित सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जबलपुर द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar