🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोटा : मछली के जाल में फंसा मगरमच्छ, फिर गांव में लग गई सैलानियों की भीड़



 कोटा। ग्रामीण अंचल की महिलाएं बुधवार सुबह खुटाघाट डेम के बड़े नहर में मछली पकड़ने के लिए पहुंची। मछली पकड़ने के दौरान एक मगरमच्छ का बच्चा उनकी जाली में फंस गया, जिससे वे भयभीत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही पर्यटकों की भीड़ मगरमच्छ देखने के लिए उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के साथ गार्ड और आसपास के दुकानदारों की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को खुटाघाट डेम में सुरक्षित छोड़ा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीण अंचल की महिलाएं खुटाघाट डेम के बड़े नहर में मछली पकड़ने पहुंची। जब वे मछली मार रही थीं, एक मगरमच्छ का बच्चा उनके जाली में फंस गया। जिसे उन्होंने जाली समेत बाहर निकाला। इसकी जानकारी लगते ही खुंटाघाट घूमने गए पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ मगरमच्छ देखने के लिए उमड़ पड़ी। ग्रामीण नंदलाल धीवर, चरण सिह, जगत राम पटेल, प्रेम सिंह, दुर्गा यादव एवं परमेश्वर मरावी के साथ गार्ड और आसपास के दुकानदारों ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित खुटाघाट डेम में छोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar