🔴 BREAKING NEWS
Loading...

हवा से गर्भवती हुई महिला, दिया बच्ची को जन्म



 आज के समय में कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जो चौकाने वाले होते हैं। अब आज भी हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यह किस्सा इंडोनेशिया का है। यहाँ एक इंडोनेशियाई महिला ने ऐसा अजीब दावा किया है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस मामले में महिला ने यह दावा किया है कि 'वह हवा से गर्भवती हो गई है।' जी हाँ, इस मामले में महिला ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात की है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं, अचानक लेटे-लेटे हवा से ही वह गर्भवती हो गई।'

कहा जा रहा है महिला ने अपने दावे में बताया है कि जिस दिन वह गर्भवती हुई उस दिन दोपहर का समय था। उस दौरान वह प्रार्थना के बाद अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। तभी अचनाक से उसे लगा कि, 'हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है।' इस घटना के बारे में आगे बताते हुए महिला ने कहा, जब यह घटना हुई तो उसी के 15 मिनट बाद मेरे पेट में दर्द होने लगा और मेरा पेट देखते ही देखते बड़ा होने लगा। अंत में महिला ने नजदीक के अस्पताल में जाकर टेस्ट करवाया और वहां डॉक्टर्स ने उसे भर्ती कर लिया। उसके बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। अब महिला की यह कहानी चर्चाओं में आ गई है। इस मामले में जब स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इस मामले में जानकारी करने महिला के पास पहुंचे तो उन्हें इस बारे में पता चला कि महिला की शादी हो चुकी है।

उन्हें पता चला अब वह अपने पति से अलग रह रही है और उसकी पहले से एक बच्ची है। इस मामले के बारे में सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा 'जांच के दौरान पाया गया है कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं। नॉर्मल डिलीवरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची का वजन 2।9 किलोग्राम है' उनका कहना है, 'यह एक 'गुप्त गर्भावस्था' का मामला लगता है, जिसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस ही नहीं होती। अब इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar