🔴 BREAKING NEWS
Loading...

घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, जल्द मिलेगा लाभ

 


आज हम आपसे कुछ ऐसे ही सरल उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे करने के बाद आपका घर वास्तुदोष से मुक्त हो जाएगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं, कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हे जलाने मात्र से आपको फायदा होगा और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।

तो चलिए जानते हैं, वह चीजें कौन सी हैं, जिन्हे जलाने मात्र से वास्तुदोष खत्म हो जाता है।

# हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक है।

# रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं। आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।

# पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्तक के समय उपले (कंडे) जलाकर ये सारी सामग्री डाल दें। नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

# घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु नष्ट हो जाएंगे। वहीं वास्तु दोष भी समाप्त हो जाएगा।

# यदि सीढि़यां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए है, तो सभी जगह 1-1 कपूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कपूर चमत्कारिक रूप से वास्तुदोष को दूर कर देगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar