🔴 BREAKING NEWS
Loading...

साधारण कटोरा समझकर दंपति रखता था टेनिस बॉल, कीमत पता चली तो पैरों तले से खिसक गई जमीन

 


Ajab Gajab News: हमारे घरों में कई ऐसी पुुरानी चीजें पड़ी होती हैं, जिसे हम साधारण समझकर किसी कोने में रख देते हैं. लेकिन कई बार वो चीजें इतनी कीमती होती हैं कि इस बात का हमें अंदाजा नहीं होता. स्विट्जरलैंड के एक दंपत्ति के साथ ऐसा ही हुआ. उनके घर में एक पुराना कटोरा पड़ा था, इसे वह एक साधारण सा कटोरा समझते थे. हालांकि जब उन्हें उस कटोरे की कीमत पता चली, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई.

दरअसल, वह दोनों एक बार चीन घूमने गए थे. वहां पर उन्होंने एक सुंदर सा पीतल की धातु का कटोरा खरीदा. तब उन्हें  इस कटोरे की असली कीमत नहीं पता थी. यहां तक कि उस दुकानदार को भी कटोरे की असली कीमत नहीं पता थी, जो इसे बेच रहा था. उसने भी औने-पौने दामों में दंपति को उस कटोरे को बेच दिया था.

दुकानदार को यह भी नहीं पता कि आखिर ये कटोरा कितने साल पुराना है. शख्स ने बताया कि बर्लिन के एक संग्रहालय में उन्होंने इस कटोरे को दिखाया, लेकिन संग्रहालय के लोगों ने इसे प्रदर्शनी में रखने से मना कर दिया था. फिर शख्स ने कटोरे को एक ब्रिटिश नीलामी घर को दिखाया, लेकिन उन्होंने भी कटोरे की नीलामी करने से मना कर दिया.

इसके बाद दंपत्ति को लगा कि यह एक मामूली कटोरा है. इसके बाद उन्होंने कटोरे में टेनिस गेंद रखना शुरू कर दिया. कुछ समय पहले स्विट्जरलैंड के नीलामी स्पेशलिस्ट को उस कटोरे के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद जैसे ही उन्होंने कटोरे को देखा, वह काफी हैरान हो गए. नीलामी स्पेशलिस्ट ने बताया कि कटोरा करीब 400 साल पुराना है.

उन्होंने बताया कि कटोरा 17वीं शताब्दी का है और बेहद ही दुर्लभ तथा नायाब है. इस जानकारी के बाद कटोरे को नीलाली के लिए रखा गया. नीलामी में कटोरे की बोली 34.5 करोड़ रुपये लगाई गई. जिसे दंपति नॉर्मल कटोरा समझ रहा था, उसकी इतनी बड़ी कीमत जानकर वह दंग रह गए.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar