🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इन पांच स्थानों पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए हंसी-ठिठोली, वरना चढ़ता है करोड़ों पाप का दोष

 


हंसना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आज इस बात को ज्योतिष एवं विज्ञान दोनों कबूल कर रहे हैं। इन दोनों के अनुसार, सिर्फ हंसने से ही मनुष्य कई प्रकार के रोगों से छुटकारा पा सकता है। किन्तु वही ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी भी जगह होती हैं जहां पर मनुष्य को भूलकर भी नहीं हंसना चाहिए। किन्तु फिर भी यदि मनुष्य इन जगहों पर हंसता है तो वह करोड़ों पापों का भागीदार बनता है। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन-सी ऐसी पांच जगह हैं जहां पर मनुष्य को भूलकर भी नहीं हंसना चाहिए:-

वे पांच स्थान जहां पर व्यक्ति को नहीं चाहिए हंसना:

1. श्मशान में नहीं हंसना चाहिए: यदि कोई मनुष्य श्मशान में जाकर हंसता है तो उसका यह हंसना 100 पापों के समान माना जाता है। श्मशान में हंसने से उस मनुष्य के परिवार का भी अनादर माना जाता है जो परिवार शोक में डूबा हुआ है।

2. अर्थी के पीछे भी कभी नहीं हंसना चाहिए: किसी भी मृतक के शोक यात्रा में जाने पर भी नहीं हंसना चाहिए। ऐसा करने से उस मृतक शख्स का अपमान होता है जिसकी मौत हुई रहती है।

3. किसी शोकाकुल परिवार के यहां जाने पर: किसी शोकाकुल परिवार के यहां जाने पर भी हमें हंसी-ठिठोली नहीं करना चाहिए। यहां तक कि शोकाकुल परिवार के यहां जाने पर वहां फालतू की बातें या गप्पे भी नहीं करना चाहिए।

4. मंदिर में भी नहीं करना चाहिए हंसी-ठिठोली: हमें किसी मंदिर में भी कभी हंसी-ठिठोली नहीं करना चाहिए। क्योकि मंदिर में हम ईश्वर से कुछ मांगने के लिए जाते हैं इसलिए मंदिर में शांत मन से ईश्वर को याद करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए।

5. किसी धार्मिक कथा में जाने पर: हमें ऐसी जगह पर भी हंसी-ठिठोली से बचना चाहिए जहां पर ईश्वर की कथा हो रही हो। कथा में हंसी-ठिठोली करने से जहां हम ज्ञान की बातों से वंचित होते हैं वही दूसरे लोगों को भी इससे परेशानी होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar