🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तेलंगाना में दो मुर्गे 25 दिनों से जेल में बंद हैं, सट्टेबाजी के जुर्म में किए गए थे गिरफ्तार

 


तेलंगाना से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां के खम्मम में मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से जेल में बंद हैं. पुलिस ने इन मुर्गों को बीते 10 जनवरी को पकड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन मुर्गों की लड़ाई वाले खेल के दौरान लोग सट्टा लगा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने लोगों के साथ 2 मुर्गों और 1 बाइक भी बरामद की थी. बाद में सट्टेबाज तो जमानत पर रिहा हो गए, लेकिन मुर्गे जेल में ही फंस गए. मुर्गों पर अभी तक कोई भी अपना क्लेम करने नहीं आया है. ऐसे में वो जेल में ही बंद हैं. पुलिस का कहना है कि सुनवाई के बाद ही मुर्गों को छोड़ा जा सकता है. जब कोर्ट से मुर्गों को छोड़ने का आदेश मिलेगा, तब इनकी बोली लगेगी और ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को मुर्गे दे दिए जाएंगे.

बता दें, भारत में हर आरोप की एक सजा तय की गई है. कुछ जुर्मों की सजा तो काफी कड़ी है, सट्टेबाजी में उसमें एक है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar