🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

 


तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आकर अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 36 लोग घायल हुए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा चार लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पटाखा फैक्ट्री के अंदर बार-बार विस्फोट हो रहा है।

पीम मोदी ने जताया दुख

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुःख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना दुखद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि जो भी घायल हुए हैं वे जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। इस घटना से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए प्रशासन काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर ये भी जानकारी दी कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रूपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में लिखा ''तमिलनाडु के विरुधुनगर में आग लगने की घटना में जान गवाने वालों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए की मदद देने के लिए मंजूरी दे दी गई है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें 50-50 हजार रूपए की मदद दी जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी व्यक्त किया दुःख

इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुःख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़ितों की मदद करने के लिए कहा है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा है ''तमिलनाडु के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के पीड़ितों के साथ दिली संवेदनाएं हैं। जो लोग अभी अंदर फंसे हुए हैं उनके बारे में सोचने से भी दिल दहल जाता है। मैं राज्य सरकार से पीड़ितों को तत्काल बचाव, सहायता और राहत प्रदान करने की अपील करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar