🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP में तबादलों का दौर जारी, 8 IPS अधिकारियों को किया इधर से उधर


 

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां सरकार द्वारा कार्ययोजनाओं पर कार्य जारी है वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा एक के बाद एक विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलें किए जा रहे हैं इस बीच ही आज यानि रविवार को प्रदेश में 8 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को 8 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।



इन अधिकारियों का किया गया तबादला

इस संबंध में बताते चले कि, आज आदेश के तहत आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, भापुसे(2009) पुलिस अधीक्षक, (उत्तर) भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।

- विजय कुमार खत्री, भापुसे(2010) पुलिस अधीक्षक, (पूर्व) इंदौर पुलिस अधीक्षक, (उत्तर) भोपाल

- मंयक अवस्थी, भापुसे(2012) पुलिस अधीक्षक, जिला-पन्ना पुलिस अधीक्षक, जिला-कटनी

- अनुराग सुजानिया, भापुसे(2014) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) ग्वालियर

अधिकारियों के तबादले का आदेश किया जारी

- धर्मराज मीना, भापुसे(2015) सेनानी, 8वीं वाहिनी, विसबल, छिन्दवाडा पुलिस अधीक्षक, जिला-पन्ना

- आशुतोष बागरी, भापुसे(2015) सेनानी, 24वीं वाहिनी, विसबल,जावरा, रतलाम पुलिस अधीक्षक, (पूर्व) इंदौर

- अरविंद्र तिवारी, भापुसे (डीडी-95) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, इंदौर जोन, इंदौर पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय) इंदौर

- रामजी श्रीवास्तव, रापुसे (डीडी-95) पुलिस अधीक्षक, एटीएस, इंदौर पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय) भोपाल




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar