🔴 BREAKING NEWS
Loading...

10 साल तक बेटी ने मां के शव को फ्रीजर में छिपाकर रखा, कारण जान हो जाएंगे हैरान



 पूरी खबर सुनें

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में एक महिला ने अपनी मां का शव 10 साल तक घर में छिपाकर रखा। जापानी मीडिया के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को 10 साल तक फ्रीजर में छिपाकर अपार्टमेंट में रखा ताकि किसी को उसकी मां की मौत का पता नहीं चल सके। उसको डर था कि मां की मौत की सूचना बाहर आने के बाद उसे घर छोड़ना पड़ सकता है।

पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय युमी योशिनो को एक महिला के शव को छिपाने के शक में गिरफ्तार किया गया है। टोक्यो के एक अपार्टमेंट से बुधवार को फ्रीजर के अंदर से शव बरामद किया गया।

इसलिए छिपाकर रखा था शव

पुलिस सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया का कहना है कि योशिनो ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के शव को 10 सालों तक इसलिए छिपाकर रखा क्योंकि वह उस घर को छोड़कर नहीं जाना चाहती है जिसमें वह अपनी मां के साथ रहती थी। क्योडो न्यूज ने कहा कि मौत के वक्त महिला की मां की उम्र करीब 60 वर्ष होगी। म्युनिसिपल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित अपार्टमेंट की लीज (पट्टा) मृतक महिला के नाम पर थी।

मौत किस समय हुई ये पता नहीं चला

रिपोर्ट में कहा गया है कि योशिनो को किराया नहीं देने पर जनवरी मध्य में अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया गया। सफाई के दौरान एक क्लीनर को फ्रीजर में योशिनो की मां की डेड बॉडी मिली थी। हालांकि महिला की मौत किस समय हुई और मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar