🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अब सदर से ग्वारीघाट मार्ग पर बनेगा फ्लाय ओवर.....पूरी खबर यहाँ जाने



आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के क्रम में सुगम यातायात के लिए प्रदेश में साढ़े 65 करोड़ रूपये की लागत से 6 ब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें जबलपुर जिले में 17 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से गोरखपुर कटंगा क्रासिंग पर सदर से ग्वारीघाट मार्ग में फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल हैं। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण परिक्षेत्र भोपाल द्वारा पुल निर्माण हेतु निविदाऐं भी आमंत्रित की गई हैं।

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण परिक्षेत्र भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले में 17 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से गोरखपुर कटंगा क्रॉसिंग पर सदर से ग्वारीघाट मार्ग में फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार कटनी जिले में 11 करोड़ 97 लाख रूपये की लागत से महगंवा बीजापुरी मार्ग में छोटी महानदी पर पहुँचमार्ग सहित उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा उज्जैन जिले में 11 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से सुरेल संडावता-मदगनी पिपलौदा-बागला मार्ग किलोमीटर 16/6 में चंबल नदी पर पहुँच मार्ग सहित उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा 6 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से उन्हेल करनावद आलोट महिदपुर मार्ग पर गंभीर नदी पर पहुँचमार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार भिण्ड जिले में 9 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से लहार अजनार मागरौल मार्ग पर नारदेश्वर मंदिर मडोरी के पास सिंध नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य एवं मुरैना जिले में 9 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से रामपुरगंज से पहावली मार्ग में रामपुर के पास क्वारी नदी पर पहुँचमार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar