🔴 BREAKING NEWS
Loading...

IIT-मद्रास में कोरोना का कहर, 71 छात्र हुए संक्रमित, सभी को किया गया क्वारंटीन

 


IIT-Madras में कोरोना महामारी का कहर देखने को मिला है. यहां कैंपस के अंदर 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस मामले के सामने आने के बाद लाइब्रेरी, लैब्स व अन्य विभागों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है. खबरों की मानें तो कैंपस के 774 छात्रों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से 66 की रिपोर्ट पॉजिटिव है. इस मामले के सामने आने के बाद मेस को कैंपस में बंद कर छात्रों के रूम तक खाना पहुंचाया जा रहा है. 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक IIT मद्रास के 9 हॉस्टल और एक गेस्ट हाउस में कोरोना के मामले देखने को मिले हैं. अभी 774 में से 408 छात्रों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है, जहां 71 छात्र अबतक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं. आईआईटी मद्रास के मुताबिक इन संक्रमितों में से कृष्णा हॉस्टल से 22, यमुना हॉस्टल से 20, अनागानंदा से 3, ताप्ती से 3, कोथावरी से 2, तुंगहा से 4, साबरमती से 3, सरस्वती हॉस्टल से 5 और गेस्ट हाउस में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं. 

बता दें कि कोरोना मामलों की शुरुआत कैंपस में 9 दिसंबर से हुई थी. इस बाबत IIT प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मेस को बंद करने का फैसला लिया गया है. छात्रों को उनके रूम तक पैक्ड भोजन भेजा जा रहा है वहीं पूरे कैंपस को सैनिटाइज किया जा रहा है और सभी छात्रों को उनके रूम में क्वारंटीन किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar