🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Coronavirus: महामारी का दिखा साइड इफेक्ट, महिला के पूरे शरीर में भरा मवाद

 


Covid 19 Side Effects: दुनियाभर में कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की जान ले ली है. लेकिन लाखों लोगों को बिना वैक्सीन के इलाज कर ठीक भी किया जा चुका है. लेकिन कोरोना है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आ चुकी है. लेकिन महामारी के एक साइड इफेक्ट के मामले ने सभी को परेशान कर दिया है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक महिला को कमर दर्द की शिकायत थी, इसके बाद इलाज के दौरान पता चला कि उसके पूरे शरीर मे पस भर चुका है. बता दें कि दुनियाभर में ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जहां कोरोना से ठीक हुए लोगों के साथ पर इस तरह के साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं. 

बता दें कि इलाज कर रहे डॉक्टरों को महिला के शरीर में कोरोना की एंटीबॉडी मिली. कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद सामने आया यह एक नया लक्षण हैं हालांकि अच्छी बात यह है कि महिला का उपचार कर उसे पूरी तरह से ठीक किया जा चुका है. महिला को पहले तो कमर दर्द की शिकायत थी, डॉक्टरों ने जब MRI की तो उन्हें पता चला कि महिला के सीर में गर्द से लेकर रीढ़ की ह्ड्डी और दोनों हाथों और पेट में पस भरा हुआ है. यह देखकर डॉक्टर भी दंग थे. 

आनन-फानन में डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और सर्जरी कर मवाद को शरीर से बाहर निकाला. इस ऑपरेशन के बाद महिला की जान बच गई. बता दें कि करीब 3 सर्जरी के बाद महिला के शरीर से आधा लीटर मवाद निकला. अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar