ब्रिटेन की दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने भारत में आपातकालीन वक्त में वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर मंजूरी मांगी है। लेकिन एक शर्त दवा कंपनी ने रखी है, जिसके चलते यहां वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की फाइजर कंपनी ने भारत में आपातकालीन इस्तेमाल में दवा को मंजूरी के लिए आवेदन किया है, साथ ही सरकार के सामने एक शर्त भी रखी है। माना जा रहा है कि भारत सरकार इस वैक्सीन को लेकर रखी गई शर्त नहीं मानेगा।
कंपनी की तरफ से शर्त में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर दवा के साइड इफेक्ट से रोगी की मौत हो जाती है तो मुआवजा कंपनी की तरफ से नहीं दिया जाएगा। ऐसे में कंपनी ने एक बड़ी शर्त रख दी है। मनान जा रहा है कि अगर शर्त को सरकार मान भी लेती है तो भी इसका मुआवजा सरकार को दिया जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी फार्मा दिग्गज फाइजर ने भारत से मंजूरी मांगी है। वैक्सीन यूनाइटेड किंगडम और बहरीन में मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने कहा कि दवा नियामक आपातकालीन मंजूरी दे सकता है, अगर वह भारत के बाहर किए गए परीक्षणों के परिणामों से संतुष्ट हैं।
शुक्रवार को पेश किए गए अपने आवेदन में फाइजर इंडिया ने न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स 2019 के तहत विशेष प्रावधानों के तहत आवेदन किया है। देश में बिक्री और वितरण के लिए वैक्सीन आयात करने की अनुमति मांगी है। ब्रिटेन में अगले सप्ताह से फाइजर वैक्सीन का टीका लगने की शुरू हो रही है।
