🔴 BREAKING NEWS
Loading...

CoronaVirus Lockdown: Britain में मिला नया वेरिएंट, तेजी से फैल सकता है कोरोना, जर्मनी के बाद लंदन में सख्त लॉकडाउन

 


CoronaVirus Lockdown: ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus) का नया वेरिएंट पाया गया है, जिसकी वजह से तेजी से संक्रमण फैल सकता है. ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जबरदस्त वृद्धि होने और COVID के एक नए प्रकार की पहचान होने के कारण  राजधानी लंदन (London) और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार से सख्त लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा. ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को संसद में इस बाबत घोषणा की थी. कोरोना वायरस का यह नया प्रकार ‘बेहद तेजी’ से फैल सकता है. 

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक (Matt Hancock) ने हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Commons)में सांसदों को बताया कि इन इलाकों में केवल सात दिन में इस घातक वायरस संक्रमण के मामले दोगुने की दर से बढ़ रहे हैं, इसलिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता थी. ऐसे में लंदन और इसके आसपास के इलाकों में ‘टीयर-3’ स्तर के Lockdown लागू किए जाएंगे. 

हैंकॉक ने कहा, ”ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान हुई है, जो कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में वायरस के तेज प्रसार का कारण हो सकता है.” उन्होंने कहा कि इस नए प्रकार से संबंधित करीब 1000 मामलों की पहचान विशेषज्ञों ने की है.

जर्मनी में भी सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया

कोरोना वायरस के कारण जर्मनी में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लगाया गया है. यह लॉकडाउन 16 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच लागू रहेगा. इस दौरान जरूरी सामान के अलावा अन्य सभी दुकानें और मॉल बंद रहेंगे. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के एक शीर्ष सहयोगी ने सोमवार को कहा कि जर्मनी में अगले साल की शुरुआत में लॉकडाउन को खत्म होने की संभावना नहीं है.

जर्मनी में सख्त लॉकडाउन के नियमों के तहत 16 दिसंबर से केवल आवश्यक दुकानें जैसे कि सुपरमार्केट, फार्मेसियों और बैंक खुले रहेंगे. बाल सैलून, ब्यूटी पॉर्लर और टैटू पार्लरों को भी बंद करना होगा. बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) ने सोमवार को 16,000 से अधिक नए मामलों और 188 मौतों की सूचना दी थी, जबकि पिछले सप्ताह के अंत में इससे लगभग आधे मामले दर्ज किए गए थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar