🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 55 व्यक्ति डिस्चार्ज, अब तक 13 हजार 559 कोरोना मरीज हुये स्वस्थ , आज मिले 50 कोरोना संक्रमित


कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 2 दिसम्बर को 55 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 447 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 50 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 55 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 559 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 94.54 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 50 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 341 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 226 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 556 रह गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 655 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar