🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Burevi Cyclone का नया संकट, दो राज्‍यों के इन तटीय शहरों में NDRF की टीमें तैनात

 


Cyclone Burevi NEWS ALERT चेन्नई: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ (Cyclone Burevi) का रूप लिया है. इस नए संकट के चलते तमिनाडु और केरल के समुद्र तटीय दो शहरों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं हैं. #CycloneBurevi के 2 दिसंबर को श्रीलंकाई तट Sri Lanka coast) को पार करने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. 

चक्रवाती तूफान के मद्देनजर नेशनल डिजास्‍टर रेपांस्‍ट फोर्स Teams of National Disaster Response Force (NDRF) की टीमें तमिलनाडु के (Tamil Nadu) कन्‍याकुमारी ( Kanniyakumari) और केरल (Kerala) के अलप्‍पुझा (Alappuzha) में तैनात की गईं हैं. Cyclone Burevi के संभावित प्रकोप को देखते हुए तमिलनाडु के थुथुकुडी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमों को तैनात किया गया है.

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली ( Trincomalee) पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कन्याकुमारी (Kanniyakumari) के आसपास इलाके की ओर आने की आशंका है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar