🔴 BREAKING NEWS
Loading...

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री के नियमित व स्वाध्यायी पूरक परीक्षा की अंकसूचियां समन्वय संस्था से प्राप्त करें



हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री के नियमित व स्वाध्यायी पूरक वर्ष 2020 की अंकसूचियां, समन्वय संस्था से वितरित की जा रही हैं।

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की समन्वयक प्राचार्य ने बताया कि जिले की 482 मान्यता प्राप्त स्कूलों की अंकसूचियों का वितरण विगत 10 दिनों से किया जा रहा है। किन्तु अधिकांश संस्थाओं द्वारा अंकसूची अभी तक प्राप्त नहीं की गई। तत्काल प्राचार्य स्वयं या अधिकार पत्र देकर संस्था के कर्मचारी के माध्यम से, समन्वय संस्था से अंकसूचियां प्राप्त कर करें।

अन्यथा मंडल के निर्देशानुसार एक सप्ताह पश्चात शेष बची हुई विद्यालयों की अंकसूचियां मंडल को मूलत: वापस भेज दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar