🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अगर आप भी करते हैं ज्यादा अंडे का सेवन तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 


वैसे अंडे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके खाने से नुकसान भी हो सकता है. बता दें कि अंडे को सेहतमंद होने की वजह से सुपरफूड भी कहा जाता है. इसे उबालकर, पॉच्ड, फ्राई या करी बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. जो लोग डाइट करते हैं या फिर अपनी बॉडी बनाते हैं तो उनके लिए ये सही खाना माना जाता है. यही नहीं इसकी रेसिपी बहुत आसानी से बन जाती है और इस वजह से लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं. अंडे में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर आप ज्यादा अंडे खाते हैं तो इससे आपको डायबिटीज का खतरा हो सकता है. दरअसल, चाइना के एक मेडिकल यूनिवर्सिटी और कतर यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया है कि अगर आप हर दिन एक से अधिक अंडा खाते हैं तो इससे आपको डायबिटीज होने का खतरा 60 फीसदी तक बढ़ सकता है. इस शोध मेें पाया गया है कि अगर आप साल दर साल रोज अंडे खाने की आदत की वजह से लोगों के शरीर में प्रति ग्राम अंडे की वृद्धि होती गई. 

साथ ही हर दिन 38 ग्राम अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा लगभग 25 फीसदी तक बढ़ गया और हर दिन 50 ग्राम से अधिक अंडे से ये खतरा बढ़कर 60 फीसदी तक हो जाता है. डॉक्टर्स का कहना है कि खान-पान की आदतों और टाइप-2 डायबिटीज के बीच गहरा संबंध है. सही खान-पान से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. बता दें कि हाल ही में WHO की एक रिर्पोट सामने आई है जिसमें ये कहा गया है कि दुनिया भर के लगभग 6 फीसदी लोग खराब लाइफस्टाइल की वजह से इस बीमारी से पीड़ित हैं और इसकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

इसलिए आपको डायबिटीज के खतरे से बचने के लिए आपको हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इनमें पालक, करेला, ब्रोकली, गाजर आदि शामिल हैं. ये सभी चीजें डायबिटीज में बड़ी फायदेमंद होती हैं. इनमें मौजूद एटीऑक्सीडेंट्स दिल और आखों को स्वस्थ रखते हैं. अगर किसी को डायबिटीज है तो उसे आलू, फूलगोभी, मक्का, सेम की फली, मटर, छोले, मसूर की दाल, कद्दू, शलगम और शकरकंद जैसी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar