🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कड़ाके की ठंड में इन गर्म तासीर वाली चीजों का करें सेवन



 कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। इस मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए मोटे और गर्म कपड़े पहनते हैं। वहीं आपको बता दें कि सर्दी से बचने के लिए केवल गर्म कपड़े पहनना ही जरूरी नहीं, बल्कि गर्म खान पान भी काफी जरूरी है। इस मौसम में केवल सर्दी जुकाम की दिक्कत ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर होता है। जिस कारण और भी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मौसम में इंसान को कौन सी गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

गुड़

इसमें ढेर काफी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। यह शरीर को गर्माहट पहुंचाने में मदद करता है।

सरसों

सर्दियों के दौरान सरसों शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें एलिल आइसोथियोसाइनेट नामक कंपाउंड मौजूद होता है। जो बॉडी के तापमान को स्वस्थ तरीके से बढ़ा सकता है।

दालचीनी

इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे शरीर में गर्मा पैदा होती है। दालचीनी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है।

शहद

शहद में कई पोषक तत्व और प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है। जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। वहीं शहद इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। शहद के सेवन से गले में खराश में आराम मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar