🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मध्य प्रदेशः बनारस से इंदौर जा रही यात्री बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, तीन लोगों की मौत



 सागर। मध्य प्रदेश के सागर- दमोह मार्ग पर मंगलवार तडक़े एक यात्री बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, बनारस से इंदौर रुट पर चलने वाली यात्री बस मंगलवार तडक़े करीब 4.00 बजे दमोह रोड पर गढ़ाकोटा के पास बरखेरा तिगड्डा पर तेज रफ्तार बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में करीब 20 लोग सवार थे और सभी सो रहे थे। अचानक तेज झटका लगने से सभी जाग गए और चीख पुकार मच गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों में बनारस से सूरत जा रहे मक्खन यादव सहित दो अन्य लोग शामिल हैं।

मक्खन यादव के भाई विध्यांचल यादव ने बताया कि वे मजदूरी करने के लिए बनारस से सूरत जा रहे थे। रास्ते में अचानक हादस हो गया। दो अन्य मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं हादसे में ड्राइवर सहित करीब 12 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar