🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नारियल का तेल है बालों के लिए बेहद फायदेमंद, डेंड्रफ भी करता है दूर!

 


गर्मियों के मौसम में बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. ये मौसम बालों के लिए कई तरह की समस्या लेकर आता है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जिससे आप अपने बालों को चमकदार, मजबूत और डेंड्रफ फ्री बना सकते हैं. आपको बालों की तमाम परेशानियों से राहत मिलेगी.

नारियल तेल सिर और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये बालों में सभी प्रकार के इन्फेक्शन और डेंड्रफ की आशंका को खत्म कर देता है. बाल धोने से एक रात पहले आप अपने बालों में नारियल के तेल की मालिश कर लें. तेल को हल्का गर्म करके बालों में लगाएं. आप अपने बालों में एलोवीरा का उपयोग भी कर सकते हैं इससे आपको अगर डेंड्रफ है तो इससे राहत मिलेगी.

एलोवीरा बालों से लेकर हमारी त्वचा तक आपको इसके गुणों से बहुत ज्यादा फायदा मिल सकता है. ये खोपड़ी पर स्किन यानी त्वचा को सूखने से बचाता है. एवोवीरा अपने सिर पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और फिर बालों को नार्मल पानी से धो लें.टमाटर का पेस्ट बना लें इसके बाद उस पेस्ट में एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिला लें. इसे अच्छी तरह फेंल ले, इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 15 से 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें.

इसके बाद आप अपने बालों को साफ कर लें. ये पेस्ट हफ्ते में दो बार लगाएं. इसके बाद आपको इसका असर खुद नजर आएगा.आप डेंड्रफ के लिए खट्टी छाछ लें या दही हो तो वो भी चलेगा. दही में थोड़ा पानी मिला लें. इसके बाद इसे अपने बालों में लगाकर इसे छोड़ दें. इस उपाय को आप हफ्ते में दो बार करें. ऐसा करने से भी आप जल्द ही डेंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar