🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सर्दियों में चुस्तदुरुस्त रहने के लिए रोजाना करें गुड़ का सेवन, होंगे ये अचूक फायदे

 


सर्दियों के मौसम (Winter Season) में खुद को सेहतमंद रखना बेहद चुनौतियों भरा होता है. लेकिन सर्दियों के मौसम में आप कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर अपने आप को फिट रख सकते हैं. दरअसल, सर्दियों के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है जिसके चलते सर्दी-जुकाम (Cough And Cold) के साथ-साथ मौसमी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. अगर आप अपने खानपान पर थोड़ा सा ध्यान रखेंगे तो इन बीमारियो से बच सकते हैं. इसके अलावा अपनी दिनचर्या में बदलवा कर भी आप इन मौसमी बारियों (Seasonal Disease) से बच सकते हैं.

पुराने वक्त से ही गुड़ (Jaggery) को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. वहीं सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है. सर्दियों में लगभग हर भारतीय घर में गुड़ आसानी से मिल जाता है. गुड़ में नेचुरल शुगर के गुण पाए जाते हैं. साथ ही ये स्वाद से भरपूर भी होता है. सर्दियों में गुड़ खाने से आपको गर्मी का एहसास होता है. गुण के नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है. सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम की समस्या से जूझते हैं. ऐसे में गुड़ का सेवन इस जोखिम को कम करने में मदद करता है.

दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दी-जुकाम के जोखिम को कम किया जा सकता है. इसके अलावा गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूती होती हैं. अगर आप हड्डियों की कमजोरी या इससे संबंधित किसी अन्य समस्या से पीड़ित हैं तो आप सर्दियों में गुड़ का नियमित सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही गुड़ के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. वैसे तो गुड़ का सेवन हर मौसम में लाभदाक माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपके लिए गुड़ किसी गुणकारी औषधि से कम नहीं है. इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है. अगर आपके शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम है या आपको एनिमिया की शिकायत है तो आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि गुड़ को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में रक्त की कमी की समस्या दूर होती है. यही नहीं गुड़ शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो रोजाना गुड़ खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा, इसके साथ ही इससे आपका दिमाग मजबूत होगा और याददाश्त भी बेहतर होगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar