🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नव वर्ष में राशि के अनुसार रखे पर्स, कभी नहीं आएगी पैसे की कमी


रंगो का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है, रंग केवल हमारे जीवन को रंगीन ही नहीं बनाते बल्कि हमारे मन और शरीर पर गहरा प्रभाव छोड़ते है | बता दे रंगो का चयन किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव को भी उजागर करता है | ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कई रंग हमारे लिए भाग्यशाली साबित होते है | वहीँ कई रंग ऐसे भी होते है, जो हम पर विपरीत प्रभाव डालते है | ज्योतिष में अपनी राशि के अनुसार रंग का पर्स रखना शुभ बताया है | ऐसे में हम आपको आपकी राशि के अनुसार रंग के पर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिसे रखने से आपकी दिन दौगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी | तो हुए जानते है, आपकी राशि के अनुसार कौनसे रंग का पर्स आपके लिए शुभ रहेगा |

मेष

इस राशि का स्वामी मंगल है, ऐसे में इस राशि के स्वामी अपने साथ लाल, पीले, केसरिया या गुलाबी रंग का पर्स रख सकते है | इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही सफलता के मार्ग खुलेंगे |

वृष

इस राशि का स्वामी शुक्र है, इसीलिए इस राशि के जातको को सफ़ेद, हरा, फिरौजी या सिल्वर रंग का पर्स रखना चाहिए | इससे कामकाज में सफलता और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी |

मिथुन

बुध ग्रह इस राशि का स्वामी है | इसीलिए इस राशि के जातको को हरा, नीला, जामुनी या सी ग्रीन रंग का पर्स रखना चाहिए | इससे बुद्धि तेज होती है और धन के स्त्रोत खुलते है |

कर्क

इस राशि के स्वामी है चंद्र है | इसीलिए इस राशि के जातको को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सेफ्रोन रंग का पर्स रखना चाहिए | ये जातक के मान सम्मान में वृद्धि करता है |

सिंह

सूर्यदेव इस राशि के स्वामी है | इसीलिए इस राशि के जातको को लाल, केसरिया, पीला, गुलाबी और सफ़ेद रंग का पर्स रखना चाहिए | इससे सकारात्मकता बढ़ती है और सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है |

कन्या

इस राशि के स्वामी बुध है | इस राशि के जातको को हरा, नीला, जामुनी, पीला या सी ग्रीन का पर्स रखना चाहिए | इससे धर्म कर्म में रूचि बढ़ती है और बुद्धि प्रखर होती है |

तुला

शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी है | इस राशि के जातक अपने साथ सफ़ेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का पर्स अपने साथ रखे | इससे नौकरी-पेशे में तरक्की होती है |

वृश्चिक

इस राशि के जातको को सफ़ेद, लाल, गुलाबी, फिरौजी या सिल्वर रंग का पर्स रखना चाहिए, क्योंकि शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी है | इन रंगो के पर्स रखने से घर, वाहन खरीदने का सपना पूरा होता है |

धनु

इस राशि के समय बृहस्पति है | इस राशि के जातको द्वारा पीला, लाल, गुलाबी और केसरिया रंग का पर्स रखना फलदायी होता है | इससे जीवन में सफलता के द्वार खुल जाते है |

मकर

इस राशि के स्वामी शनि है | अतः इस राशि के जातको को नीला, काला या आसमानी रंग का पर्स साथ रखना चाहिए | इससे जीवन की बाधाएं दूर होती है | साथ ही करियर के नए द्वार खुलते है |

कुम्भ

स्वयं शनिदेव इस राशि के स्वामी है | इसीलिए इस राशि के जातको को नीले, काले, हरे या सफ़ेद रंग का पर्स रखना चाहिए | इससे धनलाभ में वृद्धि होती है |

मीन

इस राशि के जातको को पीला, लाल, केसरिया, सफ़ेद या गुलाबी रंग का पर्स रखना चाहिए | इससे राशि के स्वामी गुरु प्रसन्न होते है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar