🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मोदी सरकार का कृषि कानूनों पर रोष के बीच गन्ना किसानों को तोहफा, चीनी निर्यात पर देगी सब्सिडी



 केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय कैबिनेट में लिये गए फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज गन्ने किसानों को लाभ देने वाला, पूर्वोत्तर में बिजली और स्पेक्ट्रम को लेकर फैसले लिए गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस साल शक्कर का उत्पादन 310 लाख टन होगा। देश की खपत 260 लाख टन है। शक्कर का दाम कम होने की वजह से किसान और उद्योग संकट में है। इसको मात देने के लिए 60 लाख टन चीनी निर्यात करने और निर्यात को सब्सिडी देने का फैसला किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि 3500 करोड़ रुपए की सब्सिडी, प्रत्यक्ष निर्यात का मूल्य 18000 करोड़ रु. किसानों के खाते में जाएगा। इसके अलावा घोषित सब्सिडी का 5361 करोड़ रुपया एक सप्ताह में किसानों के खाते में जमा कर दिया जाएगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा कि पूर्वोत्तर में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए नए बजट को मंजूरी दी गई है। पहले इसपर 5000 करोड़ रुपये खर्च होना था, लेकिन अब 6700 करोड़ का खर्च होगा। इसके जरिए ट्रांसमिशन लाइन को बढ़ाया जाएगा, 24 घंटे बिजली के टारगेट को पूरा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar