🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जीमेल, यूट्यूब हुआ डाउन, दुनियाभर में गूगल की सेवा को लेकर यूजर्स परेशान

 


नई दिल्ली| दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम 5.26 बजे क्रैश हो गईं। लोग जी-मेल, यूट्यूब समेत गूगल की सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। गूगल ने अभी तक इस परेशानी पर कोई कमेंट नहीं किया है। हालांकि, गूगल सर्च काम कर रहा है। ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हो पा रहे हैं।

 

इन सर्विसेस पर भी असर

गूगल की हैंगआउट, गूगल फॉर्म, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स की सर्विसेस भी क्रैश हो गई हैं। इससे पहले 20 अगस्त को भी गूगल की सभी सर्विसेस क्रैश हो गई थीं।

जीमेल के 180 करोड़ यूजर
दुनियाभर में जीमेल के करीब 180 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। उसके पास 2020 में ईमेल सर्विस का 43% मार्केट शेयर है। वहीं, 27% लोग फोन से ईमेल करते हैं। ईमेल के एक्सेस के लिए 75% से ज्यादा लोग फोन का यूज करते हैं। 2020 में हर दिन 306.4 बिलियन ईमेल सेंड और रिसीव्ड किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar