🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चाय पीने के शौकीन एक बार जान लें इसके नुकसान

 


चाय पीने के नुकसान भी होते हैं। सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत को कई नुकसान पहुंचता है। ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरूआत गरमा-गरम चाय के प्याले के साथ होती है। अधिकतर लोगों की ये आदत होती है कि जब तक उन्हें चाय नहीं मिलती तब तक वह बिस्तर से नहीं उठते हैं। सुबह-सुबह चाय पीना जैसे लोगों की एक आदत बन गई है। अगर सुबह चाय न मिले तो कुछ खाली-खाली और अधूरा सा लगता है। देशभर के लगभग 80-90 प्रतिशत लोग सुबह उठने के बाद खाली पेट चाय पीना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट चाय पीना बहुत बुरी आदत है। यह बात एक रिसर्च में सामने आई है। विशेषतौर पर गर्मियों में खाली पेट चाय पीना हानिकारक हो सकता है।

- चाय पीने से पहले आप हल्का-फुल्का कुछ खाकर चाय पीएंगे तो वह नुकसान नहीं पहुंचाएगा। साथ ही ज्यादा चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

- सामान्यतौर पर लोग यही सोचते हैं कि चाय पीने से फ्रेशनेस आती है। लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से ज्यादा जल्दी थकान फील होने लगती है और व्यक्ति का बिहेवियर चिड़चिड़ा हो जाता है।

- सुबह-सुबह उठने के बाद खाली पेट चाय पीने के कारण बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित हो सकती है। इसके अनियमित होने के कारण मिचली की समस्या होती है। साथ ही आपको घबराहट भी फील हो सकती है।

- आमतौर पर सेहत के लिए ब्लैक टी उपयुक्त माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ब्लैक टी पीने से पेट फूल जाता है और भूख न लगने की समस्या होती है।

- कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सुबह-सुबह स्ट्रॉन्ग टी पीना पसंद करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो जरा सावधान हो जाइए, ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा स्ट्रांग चाय पीने वालों को अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ऐसी चाय से पेट की अंदरूनी सतह में जख्म होने के भी चांसेस बढ़ जाते हैं।

- कुछ लोग बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं। चाय को दुबारा गर्म करके पीने से वह और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar