🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पति-पत्नी के बीच इन कारणों से होती है लड़ाई, रिसर्च में आया सामने


अक्सर कपल्स को लड़ाई करते हुए देखा जाता है. हमारे मन में हमेशा इसे लेकर ये सवाल उठता रहता है कि यदि ये एक-दूसरे को पसंद नहीं करते तो साथ क्यों रहते हैं? इस का जबाव आपको शायद अब तक ना मिला हो. हालांकि अमेरिका में एक रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर पति-पत्नी के बीच झगड़े क्यों होते हैं?

रिसर्च में सामने आया है कि आखिर क्यों कपल्स में बनती नहीं है. इनके रिश्ते में इतना तनाव क्यों रहता है? आपको बताते हैं कि क्या खुलासा हुआ है रिसर्च में? रिसर्च के अनुसार, इंसान की जीन भी पति-पत्नी की लड़ाई के जिम्मेदार है. रिसर्च के मुताबिक, मैरिड लाइफ में शरीर का रंग-रूप तथा व्यवहार भी बड़ी भूमिका निभाती है.

रिसर्च में 1000 जोड़ों को शामिल किया गया, इनके साथ लड़ाई एक समस्या बताई गई. अमेरिका में किए गए रिसर्च के अनुसार, सभी जोड़ों से उनकी व्यक्तिगत समस्या के बारे में पूछा गया. इस रिसर्च में पाया गया कि इंसानी जींस में बदलाव के कारण शादीशुदा जीवन में लोग ज्यादा खुश नहीं रहते हैं. इस जीन का नाम ऑक्सिटोसिन रिसेप्टर जीन(OXTR जीन) है.

यह जीन हमारे हार्मोन पर असर डालता है. इस वजह से हमारे हार्मोन में बदलाव होते रहते हैं. अगर सही से काम नहीं करता तो पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बनता है. इसकी वजह से कभी-कभार आपके व्यवहार में परिवर्तन आता है. आप तनाव मे होते हैं और आपकी खुशहाल जीवन में कड़वाहट आ जाती है.

रिसर्च के दौरान जो कपल्स खुश नजर आ रहे थे, उनके अंदर OXTR जीन नहीं पाया गया. इसका मतलब यह है कि OXTR जीन बताता है कि आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहेगी या नहीं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar