🔴 BREAKING NEWS
Loading...

500 रुपये लेकर भारत से गया था यूएई, बन गया अरबपति, अब 73 रुपये में बेच रहा कंपनी, जानिए वजह

 


अर्श से फर्श पर पहुंचे एक भारतीय व्यवसायी को गहरा धक्का लगा है. संयुक्त अरब अमीरात, UAE  में रहनेवाले भारतीय मूल के अरबपति व्यवसायी बीआर शेट्टी को अपनी कंपनी फिनाब्लर पीएलसी को अपना कारोबार इजरायल-यूएई कंसोर्टियम को केवल एक डॉलर (73.52 रुपये) में बेचना पड़ रहा है. इसकी वजह ये है कि शेट्टी की कंपनियों पर अरबों डॉलर का कर्ज है. इसके साथ ही उनकी कंपनी के खिलाफ फर्जीवाड़े की जांच भी की जा रही है. अरबों का कारोबार करने वाली कंपनी फिनाब्लर अब मात्र 73 रुपये में बिक रही है. 

जानकारी के मुताबिक पिछले साल शेट्टी की कंपनियों के शेयरों पर स्टॉक एक्सचेंजों में कारोबार करने को लेकर रोक लगाई गई थी. कंपनियों की साख खत्म होने की वजह से कोई भी उनमें निवेश करने को तैयार नहीं था. इस स्थिति में दो देशों के बीच बने कंसोर्टियम ने इस कंपनी को अब लेने का निर्णय लिया है. पिछले साल दिसंबर के महीने में फिनाब्लर के कारोबार की मार्केट वैल्यू दो अरब डॉलर (करीब 147.21 अरब रुपये) थी, कंपनी पर करीब एक अरब डॉलर का कर्ज बताया जा रहा था. 

फिनाब्लर ने ग्लोबल फिनटेक इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग (GFIH) के साथ एक समझौते की घोषणा की है, जिसके तहत फिनाब्लर पीएलसी लिमिटेड अपनी सारी संपत्ति जीएफआईएच को बेच रही है. बता दें कि जीएफआईएच इजरायल के प्रिज्म ग्रुप की सहयोगी कंपनी है. प्रिज्म ग्रुप ने लेन-देन के संबंध में अबू धाबी के रॉयल स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स के साथ एक कंसोर्टियम का गठन किया है और बताया जा रहा है कि यह सौदा संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल की कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण वाणिज्यिक लेन-देन को लेकर भी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीआर शेट्टी 70 के दशक में करीब 500 रुपये लेकर भारत से यूएई गए थे और वहां बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अपने करियर की शुरुआत की थी. शेट्टी ने वर्ष 1970 में वहां एनएमसी हेल्थ की शुरुआत की. उन्होंने हेल्थकेयर इंडस्ट्री में काफी पैसे कमाए थे. इसके बाद उन्होंने साल 1980 में यूएई एक्सचेंज की शुरुआत की थी और आज अर्श से फर्श पर आ गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar