🔴 BREAKING NEWS
Loading...

4 बीवियों का पति पांचवीं से चला रहा था चक्कर, खुलासा हुआ तो सभी रह गए हैरान

 


शिवपुरी |एमपी के शिवपुरी में अजब गजब मामला सामने आया है। जहां पिछोर में एक प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका से शादी का झांसा देकर उससे लाखों ऐंठ लिए और इतना ही नहीं उसका दैहिक शोषण भी किया। जब प्रेमिका शादी करने के लिए जिद्द करने लगी तो प्रेमिका के सामने चौंकाने वाला सच सामने आया। हुआ यूं कि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा निकला और उसने एक नहीं बल्कि 4 शादियां कर रखी थीं। यह खुलासा जब प्रेमिका के सामने हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता अब पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप लगा रही है। जिसकी जानकारी खुद पीड़िता ने मीडिया को दी।

पीड़िता अपनी दोस्त के घर में किराए से रहती है। पीड़िता का कहना है कि जूझाई,करेरा का रहने वाला आकाश शर्मा, जो उसके घर में आता रहता था। उसने घर में कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। इसके बाद शादी को लेकर जब मैंने अपने घर वालों को पूरी बात बताई तो परिवार के सभी लोग राजी हो गए। मेरे घर वाले शादी की बात करने भी आए, लेकिन लड़के के घर वाले तैयार नहीं हुए। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी तो 2-3 शादियां हो चुकी हैं। इसके बाद उसने एसपी को आवेदन देकर अपने ही प्रेमी के खिलाफ पिछोर थाने में केस दर्ज कराया है।
इस मामले को लेकर ADSP प्रवीण भूरिया का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। मामला विवेचना में ले लिया है। जहां तक प्रेमी की दो शादियों का सवाल है। उसे लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar