🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने से 3 कोरोना मरीजों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश

 


भोपाल: कोरोना महामारी के बीच हर राज्य की सरकार परेशान है कि वह अपने राज्य के लोगों की कोरोना से के से जान बचाए. इस बीच अस्पतालों में लापरवाही का भी मामला सामने आ रहे हैं. कुछ इसी तरह से एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  की राजधानी भोपाल के बड़े हमीदिया अस्पताल  (Hamidia hospital) में बीती रात बिजली चले जाने से तीन मरीजों की मौत हो गई. बैकअप के लिए अस्पताल में जनरेटर है, लेकिन बिजली जाने के कुछ ही देर बाद जनरेट भी बंद हो गया. तीनों मरीज कोरोना संक्रमित थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

वहीं मामला उजागर होने के बाद सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही हमीदिया अस्पताल के डीन को नोटिस भेजा गया है और मेंटेनेन्स इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है.

हमीदिया अस्पताल में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश देने के बाद अस्पताल के डीन को नोटिस दिया गया है सरकार की तरफ से कहा है कि जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar