🔴 BREAKING NEWS
Loading...

25 लाख रुपए लेकर जा रहा था मुंबई, RPF ने रोका तो दौड़ लगा दी



 जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर से हवाला के जरिए मुम्बई रुपया पहुंचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है, आज फिर आरपीएफ के अधिकारियों ने एक युवक मोहम्मद असलम को उस वक्त पकड़ा है, जब वह मुम्बई जाने के लिए ट्रेन में बैठ रहा था, युवक के बैग की तलाशी लेने पर 25 लाख रुपए नगद मिले है. जिसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है. कुछ दिन पहले आरपीएफ की टीम ने एक युवती को भी गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से पुलिस ने 50 लाख रुपए बरामद किए थे. 

बताया गया है कि मोहम्मद असलम नामक युवक 25 लाख रुपए लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और मुम्बई की ओर जाने वाली ट्रेन के आने का इंतजार करने लगा, ट्रेन के आते ही जैसे ही वह चढ़ा तभी आरपीएफ के अधिकारियों ने युवक मोहम्मद असलम को पकड़ लिया और बैग की तलाशी ली,  जिसमें से करीब 25 लाख रुपए मिले, इतनी अधिक रकम मिलने पर आरपीएफ की टीम ने आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, वहीं पुलिस को पूछताछ में असलम ने बताया कि जबलपुर में उसे एक व्यक्ति ने यह रकम मुम्बई में एक कारोबारी को देने के लिए कहा है, इतनी अधिक राशि मिलने से यह बात तो साफ हो गई है कि जबलपुर से हवाला के जरिए लाखों रुपए मुम्बई भेजे जा रहे है.

इधर आयकर विभाग के अधिकारियों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरु कर दी है, गौरतलब है कि इसके पहले आरपीएफ द्वारा हवाला के जरिए मुम्बई भेजे जा रहे एक करोड़ रुपए नगद, फिर एक युवती से 50 लाख रुपए नगद बरामद किए है, इतनी अधिक राशि मिलने के बाद यह बात तो साफ हो गई है कि जबलपुर से मुम्बई के बीच करोड़ों रुपए का हवाला का कारोबार किया जा रहा है जिसके तार  शहर के बड़े कारोबारियों से जुड़े है.

यहां तक कि हवाला का कारोबार संचालित करने वाले कुछ लोगों के नामों का भी खुलासा हुआ है इनके मिलने से और भी बड़े खुलासे होना संभावित है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar