🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चीन के बंदरगाह पर कई महीनों से 2 जहाजों में फंसे 39 भारतीय, बचाने में जुटा विदेश मंत्रालय

 भारत समेत दुनियभर में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के चलते कई लोग दूसरे देशों में भी फंसे हुए हैं. गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोनावायरस को लेकर लगे बैन के चलते पिछले कुछ महीनों से दो जहाजों में 39 भारतीय नागरिक चीन के बंदरगाहों में फंसे हुए हैं.



भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पड़ोसी देश के साथ लगातार संपर्क में है, जिससे दो जहाजों में फंसे 39 भारतीय नागरिकों की ज़रूरतें पूरी हो सकें. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि एक मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद 13 जून से चीन के हुबेई प्रांत में जिंगटांग बंदरगाह के पास खड़ा है और उस पर 23 भारतीय नागरिक चालक दल के रूप में सवार हैं.


वहीं कहा कि एक दूसरा जहाज एमवी अनासतासिया पर 16 भारतीय नागरिक चालक दल के रूप में हैं और ये 20 सितंबर से चीन के कोओफिदियन बंदरगाह के पास खड़ा है और जाने का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि उच्चायोग चीनी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है.


कोरोनावायरस महामारी के त्रस्त दुनिया को इस वक्त वैक्सीन का इंतजार कर रही है और इस बीच दो वैक्सीनों पर नई अपडेट्स सामने आई हैं. पहली अपडेट जहां ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके को लेकर है, तो वहीं दूसरा अपडेट फाइजर की वैक्सीन के बारे में है. ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके का उत्पादन का काम भारत के सीरम इंस्टिट्यूट को मिला है. इस टीके से भारत समेत दुनिया के काफी उम्मीदें हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस टीके को एस्ट्राजेनिका कंपनी के साथ मिलकर विकसित किया है. ऑक्सफोर्ड की तरफ से कहा गया है कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन की जो दो फुल खुराक वाली व्यवस्था है उससे अच्छा इम्यून रिस्पॉन्स मिलता है.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar