🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भैंस ने नई सड़क पर किया गोबर तो मालिक को भरना पड़ा 10 हजार रुपए का जुर्माना

मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक भैंस मालिक को अपनी भैंस के सड़क पर गोबर करने से 10 हजार रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ा है. दरअसल, यह मामला ग्‍वालियर शहर का है, जहां नगर निगम ने एक नई सड़क बनवा रहा है. जब सड़क का काम चल रहा था, तब एक डेयरी संचालक की भैंस ने निकलते हुए सड़क पर गोबर कर दिया था. इसी दौरान अचानकर पहुंचे नगर निगम के कमिश्‍नर ने देखा कि भैंस ने नई सड़क पर गोबर कर दिया है, तो वह काफी नाराज हुए और भैंस के मालिक पर जुर्माना करने आदेश कर दिया.

नगर निगम कमिश्‍न को आया गुस्‍सा
इस वाकये के बारे में ग्‍वालियर नगर निगम के अधिकारी मनीष कन्‍नोजिया ने बताया कि डीबी सिटी तक जाने वाली सड़क के नवीनीकरण का काम चल रहा है. सड़क के मरम्‍मत कार्य दौरान नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन निरीक्षण करने आये तो, उसी वक्त वहां से गुजर रही भैसों के झुंड मे से एक भैंस ने सड़क पर गोबर कर दिया. इससे नगर निगम कमिश्नर नाराज हो गए. उन्होंने तत्काल अधिकारियों को भैंस के मालिक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए. 

भैंस मालिक ने गलती मानी, भर दिया 10 हजार रुपए जुर्माना
कमिश्नर के आदेश के बाद नगर-निगम के अधिकारियों ने तत्काल भैंस के मालिक का पता लगाया और उसके घर पहुंचे. नगर निगम के अधिकारियों ने डेयरी संचालक बेताल सिंह पर 10000 रुपए का जुर्माना लगाया. इसके बाद डेयरी मालिक बेताल सिंह ने भी गलती मानते हुए नगर-निगम कार्यालय में जुर्माना जमा कर दिया है. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar