🔴 BREAKING NEWS
Loading...

UAE ने पाकिस्तान समेत 12 देशों के यात्रियों को वीजा जारी करने पर लगाई रोक

 


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान (Pakistan) समेत 12 देशों के आगंतुकों (Visitors) के लिए नए वीजा (Visa) जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। जबिक, संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को इस रोक से बाहर रखा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि यूएई अधिकारियों द्वारा लिया गया यह फैसला देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से संबंधित माना जा रहा है।

पहले से जारी वीजा के लिए निलंबन लागू नहीं होगा

वहीं पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ने पाकिस्तान समेत 12 देशों के लिए आगे के ऐलान तक अस्थायी रूप से नये यात्रा वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया है। आगे कहा कि पहले से जारी वीजा के लिए निलंबन लागू नहीं होगा।

यूएई ने पाकिस्तान समेत इन देशों पर लगाई रोक

यूएई सरकार ने पाकिस्तान समेत तुर्की, ईरान, यमन, सीरिया, इराक, सोमालिया, लीबिया, केन्या, और अफगानिस्तान के अन्य लोगों के लिए यात्रा वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया है। यूएई सरकार ने निर्णय पाकिस्तान में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar