🔴 BREAKING NEWS
Loading...

विश्व मधुमेह दिवस: डायबिटीज के ये लक्षण है देते हैं खतरनाक संकेत, आप जरूर जानें

 


मधुमेह आज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। खराब जीवनशैली से आज हर उम्र के लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। एक शोध के अनुसार भारत में डायबिटीज के के मरीजों को संख्या करोड़ों में है। चिंता की बात यह है कि इसके बावजूद भी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। और लगातार ऐसी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं जो कई बीमारियों को न्योता दे रही है। इंसुलिन हार्मोन की वजह से ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। 

डायबिटीज 2 तरह का होता है टाइप-1 और टाइप-2 । 
टाइप-1 डायबिटीज का मुख्य लक्षण शरीर में इंसुलिन का बनना बंद होना है, जबकि टाइप-2 की स्थिति में शरीर में इंसुलिन का जरूरत के हिसाब से निर्माण नहीं होता या इसका इस्तेमाल ठीक ढंग से नहीं हो पाता।

डायबिटीज के कुछ शुरुआती लक्षण भी होते हैं जिन्हें यदि गंभीरता से लिया जाए तो बीमारी के विकराल होने से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं मधुमेह (Diabetes) के शुरुआती लक्षण-

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण:
1- बहुत ज्यादा प्यास लगना।
2- आंखों से धुंधला दिखाई पड़ना।
3- बार-बार पेशाब लगना।
4- पेशाब में शुगर जाना।
5- बहुत ज्यादा भूख और थकावट लगना।

डायबिटीज टाइप-1 के लक्षण
1- अचानक वजन घटना या बढ़ना।
2- जी मिचलाना और उल्टी होना।


डायबिटीज टाइप-2 के लक्षण:
1- फंगल इंफेक्शन।
2- घाव का देर से भरना या ठीक होना।
3- पैरो में शून्यपन या ऐंठन होना।


उपर्युक्त में से कोई भी लक्षण दिखे तो अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जरूरी मेडिकल चेकअप/टेस्ट भी कराना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar