🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 


नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता विजय राज को एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के गोंदिया में एक होटल से हुई है. उन पर उनकी को-एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.


बताया जा रहा है कि विजय राज अपनी टीम के साथ बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के लिए पहुंचे थे. मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की.


कौवा बिरयानी वाले सीन से हुए थे मशहूर
57 साल के अभिनेता विजय राज फिल्म 'रन' में अपने कौवा बिरयानी वाले सीन से काफी मशहूर हुए थे. इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट और हिट फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं, जिनमें धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय शामिल है.


साल 1999 में किया डेब्यू
आपको बता दें कि विजय राज ने साल 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. विजय का जन्म पांच जून 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई लिखाई की.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar