भारतीय किचन में मसालों में दालचीनी का प्रयोग किया जाता है. दालचीनी के कई बेजोड़ फायदे हैं ऐसे ही शहद के भी कम फायदे नहीं हैं. बच्चों को सर्दी की समस्या हो तो शहद बहुत लाभदायक रहता है.दालचीनी और शहद दोनों ही फायदेमंद है. जो कई तरह के रोगों से बचाने में लाभदायक है. चलिए बताते हैं आपको शहद और दालचीनी के लाभ..
कहा जाता है कि मोटापे की समस्या से निपटने के लिए दालचीनी का सेवन करना फायदेमंद होती है. दालचीनी से कोलेस्ट्राल कम होता है. दालचीनी का पाउडर बना लें या बाजार से बना हुआ भी ले सकते हैं, एक चम्मच दालचीनी के पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर उबालें. इस पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर नाश्ता करने से आधे घंटे पहले पीएं नियमित ऐसा करने से धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम होने लगेगी.
दालचीनी जोड़ों के दर्द में भी लाभदायक है. दालचीनी को गर्म पानी में उबालकर उसका पानी पीना चाहिए. इसके अलावा गुनगुने पानी से दर्द वाली जगह पर सेंक करन से भी दर्द में आराम मिलता है. गठिया के दर्द में भी दालचीनी का प्रयोग फायदेमंद है. इसके अलावा सर्दी होने पर गले की खराश, खांसी में दालचीनी बहुत असरकारक है.
एक चुटकी दालचीनी और शहद को साथ में लेने से जुकाम में आराम मिलता है. इसके अलावा दालचीनी और काली मिर्च को पीसकर लेने से कफ साफ होता है. साथ ही खांसी में भी आराम मिलता है.मुंह में बदबू आने की समस्या से निजात पाने के लिए भी दालचीनी का प्रयोग किया जाता है. इससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है. इसका तेल दर्द और सूजन में लाभदायक है.
